• Fri. Sep 18th, 2026

पुलिस ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, शराब बरामद

हरिद्वार (आर सी)। थाना श्यामपुर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रो से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कच्ची शराब भी भारी मात्रा में बरामद हुई है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल के आदेशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सफल बनाने के क्रम में व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में श्यामपुर पुलिस के द्वारा चैकिंग के दौरान रवासन पुल के नीचे एक व एक चण्डीपुल के नीचे शमशान घाट के पास से तस्करों को शराब सहित धर दबोचा व अवैध शराब करने वालों का चिन्हीकरण कर कार्यवाही लगातार जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights