• Thu. Oct 8th, 2026

सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी ने बाइक सवारों को उड़ाया, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में देनी थी सुरक्षा, हालत गंभीर

Byआर सी

Apr 13, 2024

हरिद्वार (आर सी)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में देहरादून पुलिस मुख्यालय से आई फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घटना उसे समय की है जब देहरादून पुलिस मुख्यालय से फॉर्च्यूनर कार हरिद्वार स्थित रोशनाबाद पुलिस लाइन पेट्रोल पंप की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिडकुल पुलिस पहुंची ने मौके पर पहुंच कर घायलों को कराया निजी अस्पताल में भर्ती। सिडकुल थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की सड़क दुर्घटना में एक युवक एक टांग कट गई है जबकि दूसरा युवक मामूली चोट लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने फिलहाल गाड़ी और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है शिकायत पत्र आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights