• Sat. Oct 24th, 2026

घर मे घुस कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Byआर सी

Apr 15, 2024

हरिद्वार (आर सी)। कनखल थाना क्षेत्र अंतगर्त घर मे घुस कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना तीन दिन पूर्व है जब कनखल के जमालपुर क्षेत्र में दो युवकों ने घर की छत पर चढ़कर लोहे की खिड़कियां चोरी करली थी। जिसमे पीड़ित सुरेश पुत्र स्व0 चंदपाल निवासी जमालपुर कलां ने चोरी हो जाने के संबंध में मुकादमा दर्ज कराया था। वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही चोरी हुए माल को भी बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights