• Wed. Oct 28th, 2026

हरिद्वार डकैती से तो नही जुड़े छत्तीसगढ़ लूट के तार, इनपुट खंगालने में लगी पुलिस

Byआर सी

Sep 13, 2024

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सितंबर को हुई ज्वेल्स शोरूम में डकैती मामले में भिन्न राज्यों में पुलिस टीम बदमाशो की तलाश में लगी हुई है। वही बुधवार को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बदमाशो ने ज्वेल्स की दुकान हथियारो के बल पर लूट कर दी जिसके बाद वह फरार हो गए। वही बताया जा रहा है की हरिद्वार की तरह ही छत्तीसगढ़ में लूट की वारदात को बदमाशो द्वारा अंजाम दिया गया। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस कनेक्शन खंगालने में लगी हुई है। क्योंकि उसी स्टाइल में छत्तीसगढ़ में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इसीलिए उत्तराखंड पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर बलरामपुर लूटकांड के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। वही हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले में एक बाइट जारी करते हुए बताया की भिन्न राज्यों में पुलिस की ग्यारह टीमें लगी हुई है। जिन्हे महत्वपूर्ण सुराग भी मिले है। और कहा की जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights