• Tue. Jul 1st, 2025

अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले हुड़दंगीयो को चिन्हित करने में जुटी पुलिस

Byआर सी

Sep 21, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। थाना सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद में दर्जनों व्यक्तियो ने एक अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी थी। जिसको लेकर पुलिस उन युवकों को सीसीटीवी के जरिए चिन्हित कर कार्यवाई का दावा कर रही है। गौरतलब है की गुरुवार रात रोशनाबाद के एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराने आई महिला की हालत बिगड़ गई थी। जिसके चलते महिला का अधिक रक्त बहने लगा था। इससे अक्रोषित लोगो ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए खूब हंगामा काटा था। जिसके बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहुमुश्किल लोगो को समझा कर मामला शांत कराया दिया था। पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति के साथ क्षेत्र में किसी किराए के मकान में रहती थी। जिसका पति एक कंपनी में काम करता है। जो मूल रूप से बरेली उत्तरप्रदेश निवासी है। वही पुलिस तोड़फोड़ करने वाले युवकों चिन्हित करने में जुटी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights