• Sat. Oct 24th, 2026

सिगरेट का माल खरीदने आए यूपी के कारोबारी का 6 लाख रुपए का बैग लेकर फरार हुआ अनजान

Byआर सी

Sep 21, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कारोबारी का एक अनजान व्यक्ति लाखों रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। जिसमें पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिवकुमार कक्कड़ निवासी बरेली उत्तर प्रदेश में पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार सिगरेट का माल लेने आया था। रास्ते में सफर के दौरान उसकी पहेचान राजेश नाम के व्यक्ति से हुई थी। हरिद्वार पहुंचने पर वह होटल बुक करने चले गए और पीड़ित ने पैसों से भरा बैग राजेश को पकड़ा दिया। वही पीड़ित क्षेत्र के एक होटल को बुक कर रहा था। इतने में पैसों से भरा बैग जिसके अंदर 6 लाख रुपए थे। अनजान व्यक्ति राजेश लेकर फरार हो गया। वही मामले में ज्वालापुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights