• Sat. Oct 24th, 2026

स्कूटी के शोरूम में लगी आग, लाखो का सामान हुआ जल कर राख, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू

Byआर सी

Sep 20, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम में आग लग गई। जिससे वहा अफरा तफरी मच गई। घटना भगत सिंह चौक के पास शाम की है। जहा एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के शोरूम में अचानक आग लग गई। शोरूम में स्टाफ कर्मी बैठे अपना काम कर रहे थे। अचानक से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दर्जनों से उप्पर बैट्रीया, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर और फैनिचर जल कर राख हो चुका है। गरिमत रही की शोरूम के अंदर कोई स्कूटी नही थी। वही शोरूम के मालिक ने बताया की आग लगने से उनका लाखो का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights