• Sat. Oct 24th, 2026

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस का शटर उखाड़ कर चोरी, नगदी सहित समान ले उड़े चोर

Byआर सी

Sep 21, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। कनखल थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। ऑफिस पहुंचने पर डीलर के होश उड़ गए। मामला जमालपुर जीयापोता रोड के पास मलिक प्रॉपर्टी के नाम से बने ऑफिस का है। पीड़ित डीलर साहिद मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शुक्रवार शाम वह अपना ऑफिस बंद करके घर गए। सुबह आकर देखा तो ऑफिस का शटर उखड़ा था। अंदर जाने पर देखा तो इंवेटरा, बैट्री, कुर्सियां और हजारों की नगदी गायब थी। जिसके बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वही मामले में कनखल थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights