• Fri. Oct 23rd, 2026

कलियर पुलिस ने कुछ ही घंटो में किया चोरी हुआ ट्रक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Byआर सी

Sep 21, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। कलियर थाना क्षेत्र से हुए ट्रक को कुछ ही घंटो में पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ आरोपी को भी पकड़ लिया है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की कस्बा धनौरी सैनी ढाबा के पास से पशु आहार से लदे ट्रक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी और ट्रक की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटो बाद ट्रक को बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। वही पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, उप निरीक्षक उमेश लोधी, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, अमित कुमार और वसीम अहमद शामिल रहे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यालय में पेश करने की कार्यवाही पुलिस कर रही है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights