• Wed. Oct 28th, 2026

नामी कंपनी के बाहर फायरिंग, जद में आए लोग, अस्पताल में भर्ती

Byआर सी

Sep 26, 2024

हरिद्वार(आर सी/गौरव कुमार)। सिडकुल थाना क्षेत्र में गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित एक नामी कंपनी के बाहर हुई इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है।

गोलीबारी के दौरान कुछ राहगीर भी चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सिडकुल पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights