• Wed. Oct 16th, 2024

बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, घायल अस्तपाल पहुंचे

Byआर सी

Sep 27, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार)। हरिद्वार पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। घटना शुक्रवार सुबह चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास सात बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बीती शाम सिडकुल थाना क्षेत्र की एक नामी फैक्ट्री के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया था, जिसके चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। ओर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने चैकिंग के दौरान दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया है। दोनों बदमाशों को पकड़ने के चलते पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए हैं। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस बाबत पर हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है जिन्हे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व दो बदमाशों ने एक फैक्ट्री के बाहर गोलियां चलाते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया था, और आगे की अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *