• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस ने सत्यापन कर की कार्यवाही, एक्शन मोड़ में पुलिस

Byआर सी

Sep 29, 2024

हरिद्वार (संदीप कुमार)। बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र के किराएदारों के सत्यापन किए। साथ कार्यवाही कर चालान किए गए। रविवार को शंतरशाह चौकी के इंचार्ज खमेंद्र गंगवार ने अपनी टीम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल के आदेश अनुसार क्षेत्र की हरी आश्रम नगर कॉलोनी के आसपास में किरायेदार सत्यापन का अभियान चलाया गया। घरेलू नौकर और किराएदार का सत्यापन न कराए जाने पर 11 व्यक्तियों के खिलाफ एक लाख दस हजार के चालान की कार्यवाही अमल में लाई गई। चौकी इंचार्ज खमेंद्र गंगवार ने बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights