• Fri. Oct 23rd, 2026

छापेमारी के दौरान लाखो के चश्मे सील, कई घंटो तक चली जांच

Byआर सी

Sep 30, 2024

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। दिल्ली की पटियाला सेशन कोर्ट के आदेश पर आई एक टीम ने नामी कंपनी के नकली चश्मे बेचे जाने की सूचना पर एक ऑप्टीकल्स को खंगाला। कई घंटों तक चले कार्रवाई के बाद कई लाख के चश्मे सील कर दिए। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोमवार को दिल्ली की पटियाला सेशन कोर्ट के आदेश पर अधिवक्ता विकास कुमार अधिवक्ता, कुश दीक्षित, अभिषेक मावी, कंपनी के प्रतिनिधि कोतवाली पहुंचे। उन्होंने रानीपुर पर एक नामी ऑप्टीकल्स शोरूम में कंपनी रेबैन के नकली चश्मे बेचने की बात कही। इसके बाद रेल चौकी पुलिस को टीम के साथ शोरूम पर भेजा गया, जहां टीम ने कई लाख के कंपनी के चश्मे सील कर दिए।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights