• Mon. Nov 2nd, 2026

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर का लॉक खुला रह जाने पर हुआ हादसा

Byआर सी

Oct 1, 2024

देश (गौरव कुमार)। फ़िल्मी दुनिया में कॉमेडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर फिल्म अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबर। खुद की रिवॉल्वर से ही गोविंदा के पैर में लगी गोली। रिवॉल्वर का लॉक खुला रहने से हुआ हादसा। एक इवेंट के लिए अपने आवास से निकल रहे थे गोविंदा। गोविंदा को तुरंत ले जाया गया अस्पताल। डॉक्टरों की टीम ने उपचार कर निकाली पैर से गोली। फिलहाल गोविंदा की हालत बताई जा रही खतरे से बाहर। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। वो घर में अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे और उसी वक्त गलती से गोली चली और उनके पैरों में चोट आई।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights