• Sun. Jul 13th, 2025

हरिद्वार के बहुचर्चित अशोक चड्डा हत्याकांड में फरार आरोपी दीपक उर्फ कोती गिरफ्तार

Byआर सी

Oct 4, 2024

हरिद्वार (आए सी/ गौरव कुमार)। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में हुए बीते एक वर्ष पूर्व बहुचर्चित अशोक चड्ढा हत्याकांड में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी दीपक उर्फ कोती को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना से बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। ठिकाने बदलते हुए वह सिडकुल की एक औद्योगिक कंपनी में कार्य कर रहा था। जिसपर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। वही हत्याकांड में शामिल रहे पांच आरोपियेां को पूर्व में ही कनखल पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

एक साल पहले शिवलोक कालोनी निवासी रिटायर सिंचाई विभाग कर्मचारी अशोक चड्ढा की बैरागी कैंप में बने उनके एक आश्रम में गला रेत कत्ल कर दिया गया था। बाथरूम में उनका खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। परिजन की तरफ से इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के जिले का चार्ज संभालने के बाद ही कनखल पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को दबोचा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights