• Tue. Nov 3rd, 2026

चौकी इंचार्ज का चार्ज संभालते ही किया खुलासा, चोरियो पर लगा अंकुश

Byआर सी

Oct 4, 2024

हरिद्वार (आर सी/गौरव कुमार/संदीप कुमार)। बहादराबाद थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे थे। आए दिन नई चोरी होने की घटनाओं ने हड़कंप मचाया हुआ था। जिसमे बाजार चौकी क्षेत्र में अधिकतर चोरी की वारदाते सामने आई थी। घरों,मंदिर , खेत में से पानी की मोटर और केबिल की भी चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। ओर बाइक चोरी रिकॉड तोड़ रही थी। चोरी के बढ़ते मामलों में थाने के बाहर स्थानियो ने प्रदर्शन कर पुलिस को जगाया था। वही पिछले एक माह से किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ था।

वही एक सफ्ताह पूर्व में चौकी इंचार्ज का चार्ज संभालते ही यशवीर सिंह नेगी ने अपनी टीम के साथ चोरों की तलाश करते हुए सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए केन्द्रीय भण्डारगृह से राजकीय समान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिनके पास से माल भी बरामद हुआ था। बता दे की पूर्व में भी चौकी इंचार्ज ने चर्चित मामलो का खुलासा करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की है।

चोरियो पर लगा अंकुश, लोगो ने ली राहत की सांस

नए चौकी इंचार्ज के आने से लोगो ने राहत की सांस ली है। स्थानियो का कहना है। पूर्व में लगातार क्षेत्र में चोरियां हो रही थी। घर के बाहर लॉक लगा कर वाहन नही खड़ा कर पा रहे थे। लोगो को उम्मीद है की जल्द और भी घटनाओं का खुलासा पुलिस द्वारा कर दिया जाएगा। 

नए चौकी इंचार्ज ने कहा…

चौकी इंचार्ज का कहना है की उनकी प्राथमिकता अपराध कम करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चोरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगो से सहयोग करने की अपील की है और कहा अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights