• Fri. Sep 18th, 2026

छात्राओं को तंग करने वाला मनचला गिरफ्तार, पुलिस को देख कर भागने का किया प्रयास

हरिद्वार (आर सी/ गौरव कुमार)। धनौरी पुलिस ने स्कूली छात्राओं को परेशान करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया है। दरहसल शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान कॉलेज जाती छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी की एक युवक अक्सर स्कूल जाते समय और छुट्टी के समय उनपर नजर रखता है। जो छात्राओं के आगे पीछे घूमता है। जांच के अनुसार युवक पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पुलिस दबोच लिया। युवक पेशे से एक ड्राइवर है जो रोशनाबाद की किसी एक कंपनी की गाड़ी चलाता है। धनौरी चौकी इंचार्ज हेमदत्त भारद्वाज ने बताया की युवक के पास एक बाइक है जिससे कागज़ वह नही दिखा पाया जिसे सीज कर दिया गया है। युवक को न्यालय में पेश किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights