• Fri. Oct 23rd, 2026

वार्ड 16 में इस‌‌ बार क्या है खास, किसका वर्चस्व किसपर भारी, खुशामद करनी शुरु

Byआर सी

Jan 7, 2025

हरिद्वार (गौरव कुमार/आर सी)। निकाय चुनाव में वार्ड 16 में तीन पार्षद पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव होना है। ऐसे में वार्ड की जनता किसके साथ चलेगी यह अपने आप में अहम बात है। ऐसे में एक बात बिल्कुल साफ है कि वार्ड में इस बार जिसका वर्चस्व भारी उसकी जीत पक्की वाली चर्चाओं ने प्रत्याशियों को सोच में डाल दिया है। चर्चा यह भी है कि इस बार जीत का चेहरा बदलता हुआ नजर आ सकता है। चुनावी जुमले तो हर कोई करता है, लेकिन उसपर जो खरा उतरता है। वहीं ही वार्ड का बेहतर मुखिया साबित होता है। लेकिन इस बार वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी का भी पूरा जोर लगा हुआ है।

वार्ड में जनता की जीहुजूरी शुरू

वार्ड में प्रत्याशियों के शुभ चिंतकों ने जनता की खुशामद करनी शुरू कर दी है। वार्ड की चारों दिशाओं में प्रत्याशियों के शुभचिंतक सुबह – शाम नजर आने लगे हैं। ऐसे में जनता को भी खूब मजा आ रहा है। जनता का मानना है कि जो वार्ड का उद्धार करेगा वहीं जीत का हकदार होगा।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights