• Mon. Nov 2nd, 2026

प्रधान के ड्राइवर पर फायरिंग, लगी गोली, बदमाश की तलाश में पुलिस

Byआर सी

Aug 21, 2023

प्रधान के ड्राइवर पर फायरिंग, लगी गोली, बदमाश की तलाश में पुलिस

मंगलौर (आर सी)। प्रधान की गाड़ी चला रहे ड्राइवर पर एक अज्ञात बदमाश द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार देर रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान का ड्राइवर चारपहिया वाहन से जा रहा था के तभी एक स्कूटी सवार व्यक्ति अचानक से सामने आ गया। जिससे दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई इसी के चलते स्कूटी सवार व्यक्ति ने ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे प्रधान का ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में पुलिस जल्द फायरिंग करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर सकती है। वही मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर ने बताया कि गोली लगे ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। जहा उसका उपचार चल रहा है।फरार बदमाश की तलाश जारी है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights