• Mon. Nov 2nd, 2026

प्राइवेट पार्ट में सोना छिपा कर युवक पहुचा दुबई से देहरादून एयरपोर्ट, पकड़ा

Byआर सी

Aug 24, 2023

प्राइवेट पार्ट में सोना छिपा कर युवक पहुचा दुबई से देहरादून एयरपोर्ट, पकड़ा

देहरादून (आर सी)। देहरादून एयरपोर्ट पर एक युवक को सीआईएसएफ ने सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा है। मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। दुबई से उड़ान भर कर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरे युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट में 500 ग्राम सोना छिपा रखा था। जिसकी कीमत 25 से 28 लाख के बीच हाकी जा रही है। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर आस-पास के लोगो मे हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरी तलाशी लेने पर युवक के प्राइवेट पार्ट में सोना छिपे होने की बात सामने आई। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए युवक को सीआईएसएफ ने बरेली से कस्टम की टीम बुला कर युवक व बरामद हुए सोने को डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस को सौप दिया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights