• Sat. Oct 24th, 2026

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में हॉस्टल विवाद: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का धरना,  प्रशासन के साथ हुई तीखी बहस

Byआर सी

May 24, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) शनिवार को हरिद्वार यूनिवर्सिटी में हॉस्टल सुविधाओं को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर छात्रों को जबरन हॉस्टल थोपने का गंभीर आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसमें तीखी बहस भी हुई।

जैसे तैसे स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। धरने में तेज प्रताप सैनी महासचिव, आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड, अब्दुल वसीम प्रदेश अध्यक्ष स्टूडेंट फेडरेशन भीम आर्मी, संदीप चिनालया प्रदेश अध्यक्ष भगवाधस यूथ विंग, अजय ब्लॉक उपाध्यक्ष भीम आर्मी ,राहुल, रवि, अर्जुन, विकास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

छात्रों खुशी, राहुल, स्वाति और रोहित ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और हॉस्टल छोड़ने के संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन को प्रार्थनापत्र सौंपा। छात्रों का आरोप था कि उन्हें जबरन हॉस्टल में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लंबी बहस और चर्चा के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर विचार किया और चारों छात्रों को हॉस्टल छोड़ने की अनुमति देने पर सहमति जताई।

प्रशासन ने इस मामले में अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने यूनिवर्सिटी में हॉस्टल सुविधाओं और प्रशासनिक नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीम आर्मी नेता तेज प्रताप सैनी ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह के मुद्दे दोबारा सामने आए, तो वे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights