• Fri. Sep 18th, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून (आर सी/संदीप कुमार) भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने रविवार को सुबह पांच बजे से आठ बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाओं के साथ मध्यम गरज, बौछारें, ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें 8171837509

मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले में यात्रा करने से बचें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights