• Tue. Nov 3rd, 2026

हरिद्वार में वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम परिवर्तन के खिलाफ तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

Byआर सी

May 25, 2025

हरिद्वार(आर सी/संदीप कुमार) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम (अब योगस्थली खेल परिसर) के नाम परिवर्तन के विरोध में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। स्थानीय लोग और कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले को भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया और दलित समुदाय का अपमान बताते हुए सरकार के खिलाफ तीखा विरोध जताया।

कांग्रेस के पूर्व महासचिव वरुण बालियां ने धरना स्थल पर कहा, “उत्तराखंड सरकार ने स्टेडियम का नाम बदलकर योगस्थली करने का फैसला लेकर बाबा रामदेव को उपहार दिया है। यह कदम वंदना कटारिया की उपलब्धियों और दलित समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।” उन्होंने इस निर्णय को शर्मनाक और निंदनीय करार दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर और महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने आंदोलन को और तेज करने की बात कही। अमन गर्ग ने घोषणा की, “कांग्रेस इस आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाएगी। हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेंगे।”

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक और एडवोकेट अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने जोर देकर कहा, “क्षेत्रवासी इस आंदोलन को लगातार आगे बढ़ाएंगे। यह केवल एक स्टेडियम का नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि यह हमारी बेटी के सम्मान और क्षेत्र की पहचान का सवाल है।”

धरना स्थल पर तीसरे दिन तीरथपाल, रवि दिनेश कुमार,अनुकृति चौधरी, पार्षद विवेक भूषण, पार्षद ,हिमांशु गुप्ता, पार्षद ,सनी कुमार,लक्ष्य चौहान,और ,महंत शुभम गिरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि स्टेडियम का मूल नाम वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम बहाल किया जाए।

स्रोत: यह खबर स्थानीय सूत्रों और प्रदर्शनकारियों के बयानों पर आधारित है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights