• Fri. Sep 18th, 2026

अमृतसर में पीपल्स यूथ फ्रंट ने किया लोकतांत्रिक युवा सम्मेलन का आयोजन, राज्य इकाई का गठन

अमृतसर(आर सी/ संदीप)  कुमार पीपल्स यूथ फ्रंट के तत्वाधान में अमृतसर में लोकतांत्रिक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजि. ललित कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में PPID पंजाब के राज्य अध्यक्ष कश्मीर सिंह, विशिष्ट अतिथि राज्य महासचिव एड. अंकुश गिल और अमृतसर जिला महासचिव एड. दीपक कुमार ने शिरकत की।

सभा में संबोधन करते पंजाब के नौजवान

वक्ताओं ने युवाओं को देश की राजनीति में रुचि लेने और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार ने पंजाब राज्य इकाई के गठन की घोषणा की।

नई राज्य इकाई में एड. नरेश गिल को राज्य अध्यक्ष, सुकजिंदर कुमार को राज्य महासचिव, मुहम्मद इस्लाम शाह को राज्य कोषाध्यक्ष, हरप्रीत कौर को कार्यालय सचिव, आकाश चिदा को मीडिया सचिव और सौरव मट्टू को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

 

सम्मेलन में युवाओं ने देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका को लेकर उत्साह दिखाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights