• Tue. Nov 3rd, 2026

हरिद्वार में 22 जून को वन दरोगा लिखित परीक्षा, 7 केंद्रों पर होगी आयोजित, धारा 163 लागू

Byआर सी

Jun 21, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 22 जून 2025, रविवार को वन दरोगा पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दोपहर एक बजे से दोपहर दो बजे तक जनपद हरिद्वार के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि परीक्षा को नकल-मुक्त, पारदर्शी, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों के दो सौ मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

परीक्षा केंद्र  

1. आदर्श शिशु निकेतन इंटर कॉलेज, धौरवाली, ज्वालापुर

2. न्यू इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर, ज्वालापुर

3. राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सीतापुर, ज्वालापुर

4. दि विसडम ग्लोबल स्कूल, जुर्र कंट्री, ज्वालापुर

5. आनंदमयी सेवा सदन स्कूल इंटर कॉलेज, हरिद्वार

6. डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, कनखल

7. सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार

निषेधाज्ञा के प्रावधान

– परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, जुलूस, सभा या धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित।

– ध्वनि प्रदूषण, हथियार (लाठी, चाकू, बंदूक आदि), विस्फोटक पदार्थ (तेजाब, पेट्रोल) ले जाना या रखना वर्जित।

– केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री, सेलुलर फोन या पेजर ले जाने की अनुमति नहीं।

– शांति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस के अलावा अन्य का प्रवेश निषिद्ध।

नगर मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights