• Fri. Sep 18th, 2026

टू-व्हीलर पर टोल टैक्स की खबर: नितिन गडकरी ने किया खंडन, छूट जारी रहेगी

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 15 जुलाई से टू-व्हीलर वाहनों पर भी टोल टैक्स लागू होगा। इस खबर ने देशभर के दोपहिया वाहन चालकों के बीच चिंता पैदा कर दी थी। हालांकि, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

ख़बर प्रचारित होने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का x पर पोस्ट

नितिन गडकरी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्पष्ट किया, “कुछ मीडिया हाउसेज द्वारा दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी।” उन्होंने ऐसी खबरों को सनसनीखेज और गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता करार देते हुए इसकी निंदा की ।

NHAI की X पोस्ट पर फैक्ट चेक कर ख़बर को बताया झूठा

एनएचएआई ने भी अपने बयान में पुष्टि की, “मीडिया के कुछ हिस्सों में यह खबर आई है कि सरकार दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क लगाने की योजना बना रही है। एनएचएआई स्पष्ट करता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।

वर्तमान नियमों के अनुसार, एनएचएआई के दिशानिर्देशों में दोपहिया वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स से छूट प्राप्त है। यह छूट आगे भी जारी रहेगी, जिससे लाखों टू-व्हीलर चालकों को राहत मिलेगी ।

इसके अलावा, सरकार नई किलोमीटर-आधारित टोल नीति पर काम कर रही है, जिसमें ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) और GPS आधारित सिस्टम से टोल संग्रह को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने की योजना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights