• Tue. Nov 3rd, 2026

बेटे ने खुद का अपरहण कर पिता से मांगी दो हजार की फिरौती, पकड़ा

Byआर सी

Sep 13, 2023

रुड़की (आर सी)। एक युवक ने अपना खुद अपरहण कर अपने पिता से फिरौती मांग ली। जिससे युवक के परिजनों सहित पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मामला आवास-विकास कॉलोनी का है जहा एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनका बेटा सुबह से गायब है। दोपहर के समय एक नंबर से बेटे के अपहरण की जानकारी दी गई है। साथ ही फिरौती की मांग की गई है। अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया है, पुलिस आनन-फानन में आवास विकास पहुंची और मामले की जानकारी ली। जिस नंबर से कॉल आई उसकी जांच करने पर पता चला कि वह नंबर रुड़की निवासी एक व्यक्ति का है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला कि एक युवक ने कॉल करने के लिए मोबाइल लिया था। इस बीच पुलिस ने युवक की तलाश की तो वह घर के पास ही घूमता मिला।

इसलिए मांगी खुद के पिता से फिरौती: पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे के चलते उसने अपना मोबाइल दो हजार में बेच दिया था। युवक को वह फोन वापस लेना था जिसके लिए उसे दो हजार रुपए चाइए थे। पिता से पैसे मांगने पर उसे पैसे नही मील पाए जिस कारण युवक ने खुद के अपरहण का खेल रचा। वही पुलिस के मुताबीक युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights