• Fri. Sep 18th, 2026

खुशी:कमल राजपूत बने बहादराबाद मंडल के सोशल मीडिया सदस्य

हरिद्वार (आर सी)। रानीपुर विधानसभा के सोशल मीडिया टीम के सदस्यों का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अपने निवास स्थित कार्यालय पर सभी नवनियुक्त दायित्वधारियों का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया। कमल राजपूत को बहादराबाद मंडल से सोशल मीडिया का सदस्य बनने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनकर उनको शुभकामनाएं दी इन सभी का आभार व्यक्त करते हुए कमल राजपूत ने कहा की हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों और आमजन को मिल रही केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाना है जिससे सभी आमजन लाभान्वित हो सके और आने वाले समय मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से भारत पूरे विश्व के लिए एक मिसाल कायम करें इस मौके पर विपिन शर्मा प्रधान आशीष वालिया चंदन सैनी मनोज पारलिया पिंटू प्रधान सनी प्रचे विनय सैनी बसंत सैनी विकास अग्रवाल अजीत कुमार रवि कुमार नागेंद्र राणा पंकज सुरेश चौहान जी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights