• Sun. Oct 25th, 2026

हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन सतर्क

Byआर सी

Aug 5, 2025

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार) मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों, आईआरएस अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और बाढ़ नियंत्रण चौकियां 24×7 सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी ने तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों को जलभराव संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी रखने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फील्ड में तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर रहे हैं और फोटो-वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी को स्थिति की पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights