• Mon. Nov 2nd, 2026

जलभराव की समस्या के लिए जिलाधिकारी ने दिए जल निकासी के निर्देश

Byआर सी

Sep 1, 2025

हरिद्वार(आर सी/ संदीप कुमार)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अहमदपुर ग्रांट और उत्तम डिस्टिलरी, सहदेवपुर गांव में किसानों के खेतों और आवासीय कॉलोनियों में हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान निकालने के लिए सिंचाई और राजस्व विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि बारिश के कारण इन इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
जांच में यह सामने आया कि इस क्षेत्र में एक सिंचाई विभाग का नाला और दो राजस्व विभाग के नाले हैं, जिनका उपयोग जल निकासी के लिए किया जा सकता है। इस पर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि:
👉 सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश के अधीन नाले को तुरंत ठीक कराया जाए।
👉राजस्व विभाग के अधीन दोनों नालों की सफाई के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक कार्य योजना और अनुमानित लागत का प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि ग्रामीणों को इस परेशानी से पूरी तरह से राहत मिल सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक आर सेठ, उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, अधीशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, अधीशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, ग्राम प्रधान वरिह कौर और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights