• Tue. Nov 3rd, 2026

अवैध तारों पर हरिद्वार नगर निगम की कार्रवाई।

Byआर सी

Sep 9, 2025

हरिद्वार (आर सी संदीप कुमार) मंगलवार को हरिद्वार नगर निगम ने शहर भर में स्ट्रीट लाइट पोल्स पर अवैध रूप से लगाए गए केबल और तारों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सहगल पेट्रोल पंप तक के स्ट्रीट लाइट पोल्स से डिश टीवी और इंटरनेट फाइबर के तार हटाए गए।

इससे पहले, गुरुवार को भी शिवमूर्ति चौक से रेलवे स्टेशन तक ऐसे ही अवैध तारों को हटाया गया था। नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, खड़खड़ी, और भीमगोड़ा सहित पूरे शहर में अभियान चलाया जाएगा।

नगर निगम ने सभी नागरिकों और केबल सेवा प्रदाता कंपनियों से अपील की है कि वे बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइट पोल्स या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर तार या केबल न लगाएं। साथ ही, जहां भी तारों का जंजाल फैला है, उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कंपनियां ऐसा नहीं करती हैं, तो नगर निगम खुद इन तारों को हटाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कंपनियों की होगी। यह कदम शहर की सुंदरता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights