• Wed. Nov 4th, 2026

हरियाणा पुलिस के दरोगा पर बदमाशों ने झोंका फायर, गंभीर रूप से घायल

Byआर सी

Sep 13, 2025

हरिद्वार (आर सी / संदीप कुमार ) शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब हरियाणा पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा करते हुए की जा रही दबिश के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

गोली लगने से हरियाणा पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल एसआई को स्थानीय पुलिस ने तत्परता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने पूरे जनपद में नाकाबंदी कर दी।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए कड़ा निर्देश दिया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने घटना में फायरिंग की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं,

पूरे क्षेत्र में पुलिस चैकिंग जारी कर दी गई है ताकि इस खतरनाक गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights