• Wed. Nov 4th, 2026

बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Byआर सी

Sep 13, 2025

हरिद्वार (आर सी / संदीप कुमार) हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी क्रम में, बहादराबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात को एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम भौंरी में किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और 22 वर्षीय सलमान  निवासी ग्राम मगरूबपुर, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बहादराबाद थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया की आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया है। सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल चंदन और कांस्टेबल अश्वनी कुमार शामिल थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights