• Mon. Nov 2nd, 2026

अमीर बनने की चाहत में बनी कॉल गर्ल, ग्राहक सहित तीन पकड़े

Byआर सी

Sep 28, 2023

हरिद्वार (आर सी)। ज्वालापुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का मामला उजागर करते हुए कार्ल गर्ल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। काफी समय से दिल्ली से हरिद्वार आकर देह व्यापार कर रही एक कॉल गर्ल व उसके लिए ग्राहको को बुलाता एक दिल्ली के युवक सहित एक ग्राहक को टिबड़ी अंडरपास के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार हुए ग्राहक सिडकुल की एक कंपनी ने कार्य करता है।

इस तरह चलाते थे सेक्स रैकेट

ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक कॉल गर्ल ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह हरिद्वार में काफी समय से देहव्यापार कर रही है, हर हफ्ते वह यहा तीन दिन रुक कर अच्छी आमदनी कमा कर लेजाती है, वही कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए उसके साथी ने बताया कि जस्ट डायल पर नंबर मिलाने से कस्टमर हमसे जुड़ते थे, जिसके बाद फ़ोटो सहित पैसों दिल फोन पर होती थी, जिसके बाद होटल का पता बताया जाता था।

सेक्स रैकेट में पकड़े

मोहम्मद आदिल मलिक पुत्र फखरुद्दीन निवासी निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली, अमन राय पुत्र चरण सिंह निवासी मकान व गांधीनगर नई दिल्ली
कॉल गर्ल चोर मार्केट आनंद विहार पुरानी दिल्ली

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights