• Mon. Oct 26th, 2026

पथरी में नशा मुक्ति वाहिनी का छापा, अवैध शराब बनाने का लाहन नष्ट

Byआर सी

Sep 24, 2025

पथरी (आरसी/संदीप कुमार)  बुधवार को नशा मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पथरी थाना क्षेत्र के रायपुर दरेड़ा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकाने पर छापा मारा। छापे के दौरान, गन्ने के खेत में छिपाकर रखे गए लाहन को नष्ट कर दिया गया।

बरामद लाहन को नष्ट करती नशा मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ती

नशा मुक्ति वाहिनी की सचिव उर्मिला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि रायपुर दरेड़ा में गन्ने के एक खेत में अवैध शराब बनाने के लिए नीले ड्रमों में लाहन रखा गया है। सूचना मिलते ही, वाहिनी की टीम ने तुरंत पथरी पुलिस को सूचित किया और संयुक्त रूप से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, टीम को मौके से दो नीले ड्रम, एक भट्टी, एक भिगोना और एक पतीला बरामद हुआ। ये सभी सामान कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाते थे। वाहिनी के सदस्यों ने बताया कि मौके से मिले सभी सामान को पथरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

नशा मुक्ति वाहिनी ने इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अपनी लड़ाई का हिस्सा बताया है। उनका कहना है कि वे भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेंगे ताकि समाज को नशे के कुप्रभाव से बचाया जा सके।

पुलिस विभाग की ओर से घटना की पुष्टि कर सीओ नताशा सिंह लक्सर ने बताया कि ” थाना क्षेत्र पथरी ग्राम दरेड़ा के खेतों में लगभग 500 लीटर लाहन नष्ट किया व भट्टी उपकरण मौके पर नष्ट किया गया”

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights