• Sun. Oct 25th, 2026

हरिद्वार: वारंटियों पर पुलिस का ‘ताबड़तोड़’ एक्शन, 4 गिरफ्तार

Byआर सी

Sep 28, 2025

ज्वालापुर (आरसी/संदीप कुमार) : माननीय न्यायालयों से प्राप्त आदेशिकाओं (वारंट) का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों के बाद, कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है।

इसी क्रम में, दिनांक 27/28-09-2025 की देर रात को ज्वालापुर पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दीं। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और कुल 04 वारंटियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के चलते इलाके के अन्य फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया है।

हिरासत में लिए गए सभी वारंटियों के विरुद्ध अब अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अलग-अलग मामलों से संबंधित हैं।

दीपक पुत्र स्व. धर्मपाल सिंह, निवासी धीरवाली, ज्वालापुर। (संबंधित वाद सं. 15/2024, धारा 324, 506 भादवि)

जुल्फकार पुत्र तासीन, निवासी मोहल्ला लोधामण्डी, ज्वालापुर। (संबंधित वाद सं. 147/2021, धारा 125(3) दंप्रसं)

* प्रशान्त गर्ग उर्फ प्रशान्त अग्रवाल पुत्र अरुण, निवासी कोटराबान, ज्वालापुर। (संबंधित वाद सं. 640/2024, धारा 323, 504, 506 भादवि)

* एक महिला, निवासी मोहल्ला कडच्छ, ज्वालापुर। (संबंधित वाद सं. 829/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम

वारंटियों को दबोचने वाली टीम में व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, उ0नि0 सोनल रावत, अ0उ0नि0 गम्भीर तोमर सहित का0 भागचन्द, का0 दीपक चौहान, का0 महावीर, का0 बृजमोहन और का0 अजय शामिल थे।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights