• Fri. Sep 18th, 2026

गणेश विसर्जन करने आए दो सगे भाई गंगा में डूबे, अभी तक नही लगा सुराग

हरिद्वार (आर सी)। गणेश विसर्जन करने चंडीगढ़ से हरिद्वार आए दो सगे भाइयों के गंगा में डूबने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिल गणेश विसर्जन करने अपने परिजनों संग आए साहिल ओर गौतम सप्तऋषि क्षेत्र के परमार्थ घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूब गए। घटना आज दिन की बताई जा रही है। दोनों भाईयों की तलाश में जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

गणेश विसर्जन के लिए आए थे हरिद्वार

पुलिस के मुताबिक दोनों भाई गणेश विसर्जन करने हरिद्वार आए थे, जिन्होंने आज हरकी पैड़ी पर गंगा में स्नान कर गणेश विसर्जन किया था, जिसके बाद एक भाई ने पूर्व में हरिद्वार आने पर परमार्थ घाट पर स्नान करने की बात कही, दूसरे भाई ने इस बात पर हामी भरी व दोनों साथ स्नान करने पहुचे जहा एक भाई बीच गंगा में पंहुचा जिसे देख दूसरा भाई भी पहुचा जहा दोनों गंगा में डूब गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights