• Mon. Nov 2nd, 2026

पॉलिटेक्निक का छात्र बना तस्कर, लाखो की स्मैक के साथ पकड़ा, अब भाई की तलाश

Byआर सी

Sep 29, 2023

हरिद्वार (आर सी)। युवाओ की नसों में नशा घोलने वालो की अब हरिद्वार पुलिस कमर तोड़ने का काम कर रही है, पूर्व में कई इलाकों में अपना अड्डा बनाए बैठे, नशा तस्कर पुलिस गिरफ्त में आने लगे है, वही एक मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है जहा लाखो की अवैध स्मैक के साथ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि तस्कर बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी है जो हरिद्वार में अपने सगे भाई के कमरे पर रह कर स्मैक बेचने का कार्य कर रहा था, मामले का खुलासा हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोभाल ने रोशनाबाद कार्यलय में किया है। तस्कर के भाई की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, बता दे कि पकड़ी गई स्मैक की बाजारू कीमत करीब 27 लाख बताई जा रही है।

पॉलिटेक्निक का छात्र बना तस्कर

पुलिस के मुताबिक अनुराग पुत्र राजवीर निवासी बिजनौर है, पूछताछ में तस्कर अनुराग ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक का छात्र है और अपने भाई के यहां रहकर वह स्मैक की तस्करी करता था महीने भर में वह यहां आता जाता रहता था और बताया कि वह छोटे-मोटे काम कर लोगों का ध्यान भटकाए रखता था, जिससे उसके इस काम की किसी को भनक न लगे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights