• Fri. Sep 18th, 2026

जंगल मे महिला का मिला शव, हत्या की आशंका, पोस्मार्टम के लिए भेजा

हरिद्वार (आर सी)। नगर कोतवाली के हील बायपास के जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला जिसके गला घोंट कर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। शुक्रवार दिन में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव जंगल मे लटका हुआ है, मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज नरेंद्र रावत ने बताया कि महिला का शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है, जिसकी अभी शिनाख्त नही हो पाई है, पोस्मार्टम के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights