• Mon. Nov 2nd, 2026

जीआरपी ने बीस लाख के 130 मोबाइल तलाशे, खोए मोबाइल वापस पाकर चेहरों पर बिखरी मुस्कान

Byआर सी

Sep 29, 2023

हरिद्वार (आर सी)। जीआरपी पुलिस ने रेल यात्रियो के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिक व परिजनों को सौंपकर चेहरो पर मुस्कान लौटाई है। बता दे कि शुक्रवार को जीआरपी मुख्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में अजय गणपति कुंभार, पुलिस अधीक्षक रेलवेज, गांधी जयंती से पहले ना भूलने वाला उपहार यात्रियों को दिया गया। पिछले डेढ़ वर्ष से रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के खोए हुए 130 मोबाइल उनके मालिको को सौंपे है, जिनकी आकलन कीमत बीस लाख है। वही इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुंभार ने बताया की देश के 22 राज्यो के नागरिकों के मोबाइल फोन बरामद किए है, जिन्हें आज लौटाया गया है, ओर बताया कि जो लोग अपना मोबाइल फोन लेने अभी नही आ सके उनसे संपर्क साधा गया है। जिन्हें डाक सेवा के माध्यम से मोबाइल फोन लौटाया जाएगा।बताते चले कि एसपी रेलवेज द्वारा मोबाईल रिकवरी टीम को ढाई हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights