• Fri. Oct 23rd, 2026

एसएसपी के निर्देशों का असर: बहादराबाद पुलिस ने 300 किलो गोमांस के साथ 3 तस्करों को दबोचा

Byआर सी

Oct 16, 2025

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत, बहादराबाद पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने एक इंडिका कार से करीब 300 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना बहादराबाद पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही एक संदिग्ध इंडिका कार को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन कार चालक ने वाहन को तेज़ी से भगाकर हरिद्वार की ओर जाने की कोशिश की।

थाना मोबाइल और हाईवे पेट्रोल कार की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कार को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास घेरकर रोक लिया। भागने का प्रयास कर रहे कार सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर 8 कट्टों में संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मांस देवबंद उत्तर प्रदेश से लाकर बहादराबाद के ग्राम भांरापुर और जमालपुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। मुख्य आरोपियों की निशानदेही पर वांछित आरोपी नदीम को शांतरशाह क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

घटना की सूचना पर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने बरामद गोमांस का नमूना लिया। लगभग 300 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस को नियमानुसार अम्लीय छिड़काव कर नष्ट कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों देवबंद निवासी गुल मोहम्मद, देवबंद निवासी शोभन और भौंरी निवासी नदीम बृहस्पतिवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस मामले में एक फरार आरोपी की तलाश जारी हैं

इस सफल कार्रवाई को थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, चौकी प्रभारी शांतरशाह उ०नि० उमेश कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा उ०नि० अमित नौटियाल, कानि० चंदन, कानि० शाहआलम, कानि० प्रीतम और पीआरडी अमजद की टीम ने अंजाम दिया।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights