• Fri. Oct 23rd, 2026

पैदल गस्त: बहादराबाद में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की निगरानी

Byआर सी

Oct 16, 2025

बहादराबाद (आर सी / संदीप कुमार) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में, त्योहारी सीज़न के दौरान शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहादराबाद पुलिस द्वारा कस्बा बहादराबाद में सघन पैदल गस्त की गई।

बहादराबाद कस्बा में पैदल गस्त करती बहादराबाद पुलिस

पुलिस टीम ने कस्बा के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान, पुलिसकर्मियों ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से भी संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा बहादराबाद ने स्पष्ट किया कि त्योहारी माहौल में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह गश्त नियमित रूप से की जाएगी। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि लोग बिना किसी भय के त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मना सकें। त्यौहार सीज़न में पैदल गस्त करते हुए पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights