• Fri. Oct 23rd, 2026

शिनाख्त को लेकर पुलिस की अपील: श्यामपुर क्षेत्र में मिला अज्ञात महिला का अधजला शव

Byआर सी

Oct 18, 2025

हरिद्वार (आरसी संदीप कुमार) शनिवार को सुबह  थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की आयु लगभग 20 से 30 वर्ष के मध्य प्रतीत हो रही है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शिनाख्त की अपील

वर्तमान में पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। थानाध्यक्ष श्यामपुर ने जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो वे तत्काल थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार या नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करें।

संपर्क करे 

थानाध्यक्ष श्यामपुर

उपनिरीक्षक मनोज शर्मा

मोबाईल नंबर: 9411112835

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights