• Sun. Oct 25th, 2026

दर्दनाक: बस की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, आठ घायल, चालक फरार

Byआर सी

Oct 2, 2023

हरिद्वार (आर सी)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त तड़के सुबह बस व टैक्टर ट्रॉली के बीच दर्दनाक हादसा होने से दो लोगो की मौके परमृत्यु हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे जर्स कंट्री के पास हरिद्वार की तरफ आ रही तेज़ रफ़्तार से पश्चिम बंगाल की प्राइवेट बस ने चारा लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार पीछे से टक्कर मारी जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली में सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही बस में सवार आठ लोगो की घायल होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। बता दे कि हादसा होने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस ने मौके पर पहुच कर मृतक पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लकेर जिला अस्तपाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा व बस को कब्जे में लिया। बता दे कि मृतको की पहेचान मनसब पुत्र महमूद व अदनान पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई है। फरार बस चालक की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights