• Mon. Nov 2nd, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का किया शुभारंभ

Byआर सी

Oct 19, 2025

रुड़की (आरसी / संदीप कुमार)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की स्थित दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर में डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का विधिवत शुभारंभ किया।

Jasvinder road
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  कृष्णायन देशी गोरक्षा एवम् गोलोक धाम सेवा समिति के सौजन्य से संचालित हो रहे पचास बेड मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना का आरंभ होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

Soran
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Sompal
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, सीएमओ आरके सिंह, हार्ट स्पेशलिटी डॉ महेंद्र कुमार, निर्देशक मनोज शर्मा, नीरज, मृदुला वर्मा, स्वामी आत्मानंद  और स्वामी आलोकानंद  सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights