• Tue. Nov 3rd, 2026

बहादराबाद में नशा तस्कर 104 ग्राम स्मैक और 100 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

Byआर सी

Oct 24, 2025

बहादराबाद (आरसी / संदीप कुमार): माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान” को साकार करने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखी है।

Jasvinder Road
विज्ञापन 

इसी क्रम में, एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देशों के तहत, थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में थाना बहादराबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक और नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है।

Sompal
विज्ञापन 

थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा एक बार फिर नशे के विरुद्ध अपने वादे पर खरे उतरे हैं, और उनके नेतृत्व में पुलिस टीम की यह कार्रवाई क्षेत्र में ड्रग्स पैडलिंग को रोकने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद माल में 104 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलैक्ट्रोनिक तराजू, और 100 नशीले इंजेक्शन (RESTIGESIC – BUPRENORPHINE) वाणिज्य मात्रा 200MG/GM शामिल हैं। तस्कर की मोटर साइकिल (पैशन प्रो) को भी जब्त किया गया है।

बृहस्पतिवार की शाम को थाना बहादराबाद पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलीपुर रोड, बहादराबाद से आरोपी थाना पथरी निवासी संजीत को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी संजीत का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी कोतवाली ज्वालापुर से नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले  NDPS Act में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी संजीत ने पूछताछ के दौरान कई बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

हरिद्वार पुलिस के रडार पर स्मैक तस्करी में वांछित कई अन्य तस्कर भी हैं, जिनके विरूद्ध शीघ्र ही कड़ी कार्यवाही की उम्मीद है।

 

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights