• Sun. Oct 25th, 2026

कनखल पुलिस पर झूठा मुकादमा दर्ज करने का आरोप, राजधानी पहुंचा मामला

Byआर सी

Oct 3, 2023

हरिद्वार (आर सी)। कनखल के एक युवक ने उसपर हुए मुकदमें के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग सहित सूबे के पुलिस मुखिया से लगाई है। युवक ने खुद के खिलाफ हुए झूठे मुकदमें का आरोप लगाते हुए व चालान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग और जांच अधिकारी बदलने की मांग के साथ साथ दोषी पुलिस अधिकारियों और भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जगजीतपुर निवासी कुलदीप सिंह ने सूबे के पुलिस मुखिया डीजीपी अशोक कुमार से गुहार लगाई है, डीजीपी के साथ- साथ कुलदीप सिंह ने राज्य मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री को भी पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में कुलदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि थाना कनखल पुलिस भू-माफियाओ से सांठ-गांठ कर आमजन का उत्पीड़न कर रही है, तथा भू-माफियाओं के इशारे पर झूठे और बे बुनियाद मुकदमे दर्ज कर रही है जो प्रत्यक्ष है। उन्होंने बताया कि खुद के परिवार के रहने के लिए ग्राम जमालपुर कला में एक 1,320 फुट का एक भू खंड लेकर वहां आवास निर्माण कराया था, लेकिन कुछ भू-माफियाओं जिसमे विनोद ठाकुर, अपूर्वा, वालिया, राज सिंह, सूरज सैनी, महावीर शर्मा आदि शामिल है।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights