• Fri. Nov 21st, 2025

बहादराबाद: नामी प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी पर महिला से छेड़खानी और सात बीघा जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

Byआर सी

Nov 16, 2025

बहादराबाद (आरसी/संदीप कुमार) थाना बहादराबाद क्षेत्र में नामी प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी और उसके पांच से छ अज्ञात साथियों के खिलाफ एक महिला की निजी जमीन अवैध रूप से कब्जाने की कोशिश करने और विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी, गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही रविवार को बहादराबाद निवासी पीड़िता महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी भू माफिया मोनू त्यागी और उसके साथी उनकी सात बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के इरादे से वहां खंभे गाड़ रहे थे और सार्वजनिक मार्ग को भी बंद कर रहे थे। महिला का आरोप है कि मोनू त्यागी लगातार उन पर यह जमीन बेचने का दबाव भी बना रहा था।

Jasvinder Road
विज्ञापन

जब वादिनी ने इस अवैध कब्जे का कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने अपनी तहरीर में स्पष्ट किया कि मोनू त्यागी और उसके अज्ञात साथियों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए छेड़खानी की, गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

Sompal
विज्ञापन

पुलिस को दी गई जानकारी में पीड़िता ने यह भी बताया कि वह एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता स्वर्गीय अमर नाथ  स्वतंत्रता सेनानी थे। इसके बावजूद भू माफिया द्वारा उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोनू त्यागी सहित सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा, छेड़खानी, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी और सम्पति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा बहादराबाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज कर लिया हैं । मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights