• Fri. Oct 23rd, 2026

भवानी नंदन गिरी फर्जी महंत, नियमों के विरुद्ध हुई महंताई- महंत रोहित गिरी

Byआर सी

Dec 8, 2025

हरिद्वार (आरसी /संदीप कुमार) मां चंडी देवी मंदिर प्रकरण में महंत रोहित गिरी महाराज ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपील करते हुए कहा है कि भवानी नंदन गिरी ना ही महंत है और ना ही चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी है। इसलिए उन्हें महंत भवानी नंदन गिरी के नाम से प्रचारित प्रसारित ना किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गीतांजलि और भवानी नंदन गिरी द्वारा मीडिया को भ्रमित कर अपना प्रचार चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के महंत के रूप में किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी महंत भवानी नंदन गिरी के नाम से फेसबुक पेज बनाकर अपना प्रचार भवानी नंदन द्वारा किया जा रहा है जो की पूर्ण रूप से गलत है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक जब तक वह जिंदा है उनके स्थान पर कोई दूसरा महंत नियुक्त नहीं किया जा सकता है। परंपरा के मुताबिक चंडी देवी मंदिर पर महंत की नियुक्ति वर्तमान महंत की मृत्यु के पश्चात तेरहवीं पर संपूर्ण दशनाम गोस्वामी समाज एवं संत समाज के सानिध्य में होती है भवानी नंदन ने फर्जी तरीके से नियमों के विरुद्ध जाकर खुद को महन्त घोषित किया है। इसके लिए उन्हें कोर्ट से लीगल नोटिस भेजा जा रहा है। महंत रोहित गिरी महाराज ने यह भी बताया कि वह कानूनी रूप से अपनी चल-अचल संपत्ति से गीतांजलि एवं भवानी नंदन को बेदखल कर रहे हैं।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights