• Sun. Oct 25th, 2026

गृहक्लेश के चलते नन्हे-मुन्ने बच्चों को लावारिस छोड़ गई थी मां, बच्चो ने खोला राज

Byआर सी

Oct 6, 2023

हरिद्वार (आर सी)। धर्मनगरी में देश विदेश से आए यात्री यहा गंगा में स्नान कर पुण्य कमा ले जाते है, ओर गंगा में स्नान कर अपने पाप धो जाते है, वही एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। जहां एक मां ने खुद के दो बच्चों को हरिद्वार में लावारिस छोड़ दिया, जिनकी उम्र तकरीबन तीन से चार वर्ष है। जिसके बाद भूखे प्यासे दर-दर भटक रहे बच्चो ने खुद ही पुलिस के सामने राज खोला। वही मामले में ऑपरेशन स्माइल टीम की कड़ी मेहनत रंग लायी ओर बच्चों की मां को सबक सिखाते हुए बच्चे परिजनों के सुपुर्द किए।

कैसे करी परिजनों की तलाश

मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल 2023 के तहत A.H.T.U. टीम (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने रोडीबेल वाला चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित पार्किंग से लावारिस अवस्था में बालक व बालिका को घुमते हुए पाया। पूछने पर दोनों बच्चों ने अपना क्रमशः मनीष पुत्र स्वर्गीय मोहित उम्र 4 वर्ष व देविका पुत्री स्वर्गीय मोहित उम्र 3 वर्ष बताया व जानकारी दी की वह दोनों भाई-बहन अपनी माता को तलाश रहे हैं। टीम के सदस्यों द्वारा आसपास तलाश के प्रयास किए गए लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी बच्चों की मां के बारे में कोई जानकारी न मिल पाने पर दोनों बच्चों को अग्रिम कार्यवाही करते हुए बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर खुला आश्रय गृह ज्वालापुर में संरक्षण दिलवाया गया एवं DCRB सहरानपुर व SCRB लखनऊ उ0प्र0 को इन दोनो नाबालिक बच्चों की फोटो भेजकर शिनाख्त करने का आग्रह किया गया।

क्या था बच्चो को लावारिस छोड़ने का कारण

बच्चों के मामा निवासी ग्राम जट मंझेड़ा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया कि बच्चों की माता के पूर्व पति मोहित का स्वर्गवास हो चुका है। अभी दो माह पूर्व शिखा का दूसरा विवाह किया गया परंतु पारिवारिक झगड़ों के कारण उत्पन्न मानसिक दबाव के चलते बच्चो की माता शिखा उन्हे लावारिस हालत में हरिद्वार छोड़ गई। दोनों बच्चों के बारे में परिजन द्वारा पूछने पर वह रोती रही और बच्चो को हास्टल छोड़ने की बात बोलती रही, ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार द्वारा बच्चों के विषय में हकीकत बताने पर पूरी बात खुलकर सामने आयी। बालक बालिका के अत्यंत दयनीय स्थिति में आने जाने वाले यात्रियों से भिक्षा व भोजन मांगने व सड़क के किनारे फूटपाथ पर घूम कर अपनी माता को तलाश करने की जानकारी मिलने पर परिजन बेहद भावुक और हतप्रभ नजर आए।
महिला द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने तथा परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा आग्रह करने पर बच्चों के परिजनों को हरिद्वार लाकर बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर काउंसलिंग के उपरांत दोनों बच्चों को परिजनों के सपुर्द किया गया, वही अपनी गलती पर शर्मिंदा मां ने भूल सुधारने का मौका देकर बच्चे सकुशल वापस लौटाने पर उत्तराखंड पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार का आभार जताया तथा वादा किया कि कभी भी भविष्य में वह ऐसी गलती नही दौहराएगी।

ऑपरेशन स्माइल टीम में SI जयवीर सिंह रावत, SI किरण गुसाई, हेडoकाoराकेश कुमार ,कांo चाo दीपक चन्द,कॉन मुकेश कुमार,कॉन विमल कुमार ओर काo बलवंत शामिल रहे।

Loading

By आर सी

ख़बर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8171837509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights